हलवाई जैसे कुरकुरी तीखी बेसन की सेव बनाने के लिए डाले इसमें एक सीक्रेट चीज़
दिवाली में लोग तरह-तरह की मिठाइयां तो घर में बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन नमकीन नाश्ते लोग बाहर से ही लाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह सारे चीज वह घर में नहीं बना सकते, मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है आप मीठे के साथ साथ नमकीन नाश्ते भी घर में बना सकते हैं| रतलामी बेसन के बने बेसन के लड्डू हो यादें नमकीन सेव लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है और बेसन के नमकीन सेव बनाना बहुत ही आसान है साथ ही यह खाने में भी बहुत टेस्टी होते हैं|
बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
250 ग्राम बेसन
1चम्मच अजवाइन
1चम्मच पिसी लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
2 चम्मच सरसो का तेल
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए रिफाइंड ऑयल आवश्कता अनुसार
बेसन के सेव के बनाने की विधि-
बेसन लीजिये और उसमें सारे मसाले मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाइये।
अब सेव मशीन ले (जो की बाजार में आसानी से उपलब्ध है), उसमें छेद वाला साँचा चुने।
बेसन पेस्ट मशीने में भरे।
कढ़ाई में तेल भरें और तेज आंच पर रखे।
जब तेल गरम हो जाये, आप गैस धीमी करे और कड़ाही के ऊपर से संभल कर मशीन चलाये जिससे बेसन तेल में गिरे और तले।
अब पोना ले और सेव पलटे।
पलटते रहे जब तक बेसन का रंग गहरा पीला हो जाये।
जब वो गहरा पीला हो जाये तब बाहर निकाले।
इसी तरह सारे सेव बनाए।
ठन्डे होने पर आप सेव अपने हाथों से तोड़े जिससे वो छोटे टुकड़ों में हो जाये।
ठन्डे होने पर बेसन के सेव एयर टाइट शीशी में रखे।
यह एक महीने तक ख़राब नहीं होते।
आपके स्वादिष्ट बेसन के सेव तैयार है।