खट्टी मीठी आम की लौंजी बनाये आसानी से
- Advertisement -
अधिकतर हम लोग ये सोचते है की कच्चे आम का इस्तेमाल करके सिर्फ आम का पना बन सकता है जो गर्मियों के लिए बहुत अच्छा होता है परन्तु इस बात को हम बिलकुल भी नहीं जानते है की इन्ही कच्चे आम का इस्तेमाल करके खट्टी – मीठी आम की लौंजी यानि की चटनी भी बनाई जा सकती है जो सर्दियों में भी उतनी ही लाभकारी है जितनी की गर्मियों में है और रहा चटनी के खाने का स्वाद तो आप चख कर ही जान लीजिये।
आम की लौंजी की सामग्री
- कच्चे आम – 2 बड़े
- वनस्पति तेल – 3 बड़े चम्मच
- सौंफ – 1छोटा चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- सरसों – 1 छोटा चम्मच
- मेथी- 1 छोटा चम्मच
- प्याज – 1
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सफेद चीनी – 2 बड़े चम्मच
- पानी – 1/3 कप
तैयारी का समय : 10 मिनट
खाना बनाने का समय : 15 मिनट
कुल समय : 25 मिनट
विधि
स्टेप 1 कच्चे आम को धो कर काट ले।
आम की खट्टी – मीठी लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को पानी से धो ले और चाकू से आम के पतले – पतले छिलके छील ले और आम को लम्बे – लम्बे मोटे टुकड़ो में काट ले, काटे हुए टुकड़ो को के बाउल में डाल दे और बाउल को एक साइड में रख दे।
स्टेप 2 पैन में तेल डालकर मसालों को भून ले और चीनी मिला दे।
अब एक पैन लीजिए और पैन में तेल डालकर माध्यम आंच पे गर्म कर ले। जब तेल गर्म हो जाये तब पैन में साबुत सौंफ, सरसों और मेथी के दाने और जीरा डाल दे और सभी मसालों को पैन में चलते हुए ब्राउन होने तक भून ले। मसालों के भुने के बाद पैन में बारीक़ कटी हुई प्याज दाल दे और प्याज को ब्राउन होने तक भून ले। फिर भुनी हुई प्याज के ऊपर कच्चे आम के टुकड़े डाल दे और मिला ले। उसके बाद पैन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डाल दे और सभी मसालों को अच्छी तरह मिलते हुए मसालों की भुने को खुशबू आने तक मसालों को पक ले। फिर पैन में चीनी और पानी डालकर मिला दे और आंच को कम कर दे। अब पैन को एक प्लेट से लगभग 10 मिनट के लिए ढक दे और पानी को कम आंच पे लगातार उबलने दे। बीच – बीच में आम को चलते रहे और 10 मिनट बाद आम अच्छी तरह से उबाल – उबाल कर नरम और गढ़े हो जायगे तब प्लेट को हटा दे और आंच को बंद कर दे। कच्चे आम की लौंजी तैयार है।
- Advertisement -
पोषण संबंधित जानकारी
- कैलोरी: 96kcal
- कार्बोहाइड्रेट: 12g
- वसा: 5g
- संतृप्त वसा: 4g
- सोडियम: 3mg
- पोटेशियम: 8mg
- चीनी: 12g
- विटामिन ए: 35IU
- विटामिन सी: 0.1mg
- कैल्शियम: 6mg
- आयरन: 0.1mg
कच्चा आम खाने के स्वस्थे लाभ
- रोजाना 1 गिलास आम का पना पीने से पेट में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- कच्चा आम आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओ जैसे मोतियाबिंद, रतौंधी और आंखों में सूखापन से बचाव करता है।
- कच्चे आम विटामिन बी 6 से भरा हुआ होता है जो शरीर में हो रहे हार्मोन के बदलाव को कंट्रोल करता है और बढ़ाते हुए डिप्रेशन को कम और उसे ख़त्म करने में सहायता करता है।
- कच्चे आम में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स, साइट्रिक और ऑक्सैलिक जैसे एसिड पाए जाता है जो लीवर और जॉन्डिस जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
परोसने के प्रकार :
- सिंपल रोटी या मिसी रोटी के साथ परोस सकते है।
- जब भी खट्टा – मीठा खाने का मन करे तब परोस सकते है।
- आप आम की लौंजी को अकेले भी परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव :
- चीनी की जगह गुड़ डाल सकते है।
- तड़के में कलोंजी डाल सकते है।
- धनिया पाउडर डाल सकते है लौंजी को और मसालेदार बनाने के लिए।
- आप अपने मिठास के अनुसार चीनी की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते है।
- पीले – पीले आम का भी इस्तेमाल कर सकते है कच्चे आम की जगह।
- आम को कद्दूकस करके डाल सकते है ऐसा करने से आम जल्दी सीक जायेगे।
- Advertisement -