बाजार से भी अच्छा बादाम मिल्क शेक घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका
वैसे बहुत से लोगो से अपने सुना होगा की बादाम खाने के दिमाग तेज होता है अगर हम 5 बादाम सुबह में खा ले तो ये बहुत ही शक्ति देता है और बॉडी में फुर्तीलापन लाता है | तो सही ही सुना है अपने…. अक्सर हम बच्चो को ज्यादा खिलाते है | तो चलिए आज हम उनके लिए बादाम और केसर का दूध बनाते है….
सामग्री:
- दूध(Milk): 250 ग्राम
- बादाम(Almond): 10-12
- केसर(Saffron): 2 चुटकी
- चीनी(Suger): 2 चम्मच
- इलाइची पाउडर(Cardamom powder): 1/4 चम्मच
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले अगर आपको सुबह में बादाम की दूध बनानी है तो रात में ही 10-12 बादाम को फूलने के लिए डाल दे |
- फिर सुबह में उसे पानी से निकल कर छिल ले और ये इसका छिलका बहुत बहुत ही आसानी से निकल जाता है |
- उसमे 50 ग्राम दूध डालकर उसे अच्छे से पीस ले |
- और यहाँ पे मैंने बादाम का पेस्ट बना लिया है |
- फिर गैस पे बाकि दूधो को उबलने के लिए रख दे |
- दूध में उबाल आ जाने के बाद उसमे चीनी, इलाइची पाउडर और केसर को डाल दे और उसे मिलाये |
- फिर उसमे बादाम का पिसा हुआ पेस्ट डाल दे और ढकते होते हुए मिलाये और थोड़ी देर पकाये |
- और यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी बादाम की मिल्क तैयार हो गयी है | अब इसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दे |
- अब इसे किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा बादाम के टुकड़े और केशर के कुछ दानो से उसे सजा दे | और हमारी बादाम मिल्क बनकर तैयार है |