Best Healthy and Vegetarian Recipes

बेसन का ढोकला

0 2,860

- Advertisement -

तीखी – तीखी हरी मिर्च के साथ रुई जैसे नरम खट्टा – मीठा ढोकला खाने का स्वाद ही लाजवाब है परन्तु बनाने के बाद कुछ न कुछ कमियां तो जरूर दिखती है और जो अच्छी नहीं लगती है। तो चलिए एक बार जरा आप हमारे स्टाइल में बनके देखिये बाजार जैसे बेसन का ढोकला वो भी बिना दही और ईनो की सामग्री से वो भी 10 मिनट में।

 ढोकला की सामग्री

  • बेसन – 2 कप 
  • चीनी – 2 चम्मच
  • नमक – 2 चम्मच
  • रिफाइंड तेल – 2 बड़े चम्मच 
  • राई के दाने – 2 चम्मच 
  • पानी – 1/2 कप 
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच 
  • बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते –  20 
  • हल्दी – एक चुटकी
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च – 8 

तैयारी का समय : 15 मिनट

खाना बनाने का समय : 15  मिनट  

कुल समय : 30 मिनट

विधि 

स्टेप 1 ढोकले का घोल तैयार कर लीजिये। 

एक बड़ा सा बाउल ले और बाउल में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और पानी डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लीजिये। मिलाने के बाद बाउल को एक प्लेट से ढक कर रख दीजिये, लगभग 1 से 2 घंटे के लिए जब तक की पेस्ट में अच्छी तरह खमीर नहीं उठ जाता। एक और बाउल ले, बाउल में चारो तरफ अच्छे से तेल लगा ले। ढोकले के पेस्ट को तेल लगे हुए बाउल में डाल दीजिये और चम्मच से पेस्ट को और नरम होने तक फेट लीजिये।  इससे ढोकला स्पंजी बनेगा और फटने के बाद कटोरे को अलग से रख दीजिये। 

स्टेप 2 भाप में ढोकले को फुलाए। 

अब एक कुकर लीजिये और कम आंच पे गैस पर रख दीजिये। कुकर में थोड़ा सा पानी डाल दे और तेल लगे हुआ बाउल रख दीजिये, प्लेट से ढक दीजिये 15 से 20 मिनट के लिए। बीच बीच में कुकर में पानी के स्तर को चेक करते रहना है ताकि ढोकले अंदर से कच्च न रहे। 15 मिनट बाद प्लेट को हटा दीजिये और चाकू को ढोकले के अंदर डालकर देखिये अगर चाकू आराम से अंदर चला जाता है और बीन पेस्ट लगे बहार आता है तो ढोकला बन चूका है, गैस को बंद कर दे और कटोरे को कुकर से निकल लीजिये और ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद चकोर आकर में काट ले और प्लेट में रख दीजिये। 

स्टेप 3 तड़के बनाये। 

तड़के के लिए कड़ाही लीजिये और माध्यम आंच पर तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिये। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाये तब राई के दाने, करी पत्ता और लम्बी लम्बी कटी हुई हरी मिर्च डाल दे और ब्राउन होने तक लीजिए। भुने के बाद थोड़ा सा पानी डाल दे और उबाल ने दे। पानी में जब उबाल आने लगे तब चीनी, निम्बू का रस और ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया डाल दे और अच्छी तरह सभी सामग्रियों को मिला लीजिये, गैस को बंद कर दीजिये। तड़के को कटे हुए ढोकले में डाल दीजिये। बेसन का ढोकला तैयार है। 

पोषण संबंधित जानकारी

  • कैलोरी: 137kcal 
  •  कार्बोहाइड्रेट: 14g 
  •  प्रोटीन: 3जी 
  •  वसा: 7g 
  •  सैचुरेटेड फैट: 1g 
  •  पॉलीअनसेचुरेटेड फैट: 2g 
  •  मोनोअनसैचुरेटेड फैट: 4g 
  •  ट्रांस फैट: 1g 
  •  सोडियम: 157mg 
  •  पोटेशियम: 125mg 
  •  फाइबर: 2जी 
  •  चीनी: 5 ग्राम 
  •  विटामिन ए: 65IU 
  •  विटामिन सी: 26mg 
  •  कैल्शियम: 15mg 
  •  आयरन: 1mg

- Advertisement -

परोसने के प्रकार :

  • जलेबी और फाफड़ा के साथ परोसे। 
  • नारियल की चटनी या किसी भी तीखी चटनी के साथ परोसे। 
  • स्नैक्स के साथ परोस सकते है।

स्वाद में बदलाव :

  • ढोकले को और स्पंजी बनाने के लिए ईनो डाल सकते है। 
  • सूजी और बेसन के मिश्रण से भी बना सकते है। 
  • तड़के में सरसों के दाने, हींग और जीरा भी डाल सकते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हम इनो के बिना खमन ढोकला बना सकते हैं?

जी हां, आप बैंकिंग सोडा डाल सकते है इनो की जगह पर। पेस्ट में इनो डालने से ढोकला और भी ज्यादा स्पंजी बनता है।

मेरा ढोकला नारंगी या लाल क्यों हो गया?

क्योकि ढोकले में हल्दी की मात्रा बहुत अधिक है जिसके कारन ढोकला का रंग लाल हो गया है।

ढोकला गर्म या ठंडा खाया जाता है?

मुख्यता ढोकला ठंडा खाया जाता है। क्योकि इसका असली स्वाद ठंडी चटनी के साथ खाने में है।

मेरा खमन ढोकला कड़वा क्यों है?

क्योकि आपके ढोकले में बेकिंग सोडा या ईनो की मात्रा ज्यादा है इसलिए ढोकले का स्वाद कड़वा हो गया है।

इस रेसिपी के साथ क्या परोसें?

आप जलेबी और फाफड़ा, मीठी या खट्टी चटनी, धनिये की चटनी के साथ या सांबर के साथ भी परोस सकते है इस रेसिपी को।

- Advertisement -

Now Read Recipes in English Also Click Here

Leave A Reply

Your email address will not be published.