भारतीय व्यंजनों की आसान रेसिपी

स्वादिष्ट पाव भाजी के लिए दिल्ली के चार मशहूर जगह – एक बार जरूर ट्राई करें

अगर आप भी स्वादिष्ट पाव भाजी खाने का शौक रखते हैं तो दिल्ली की इन चार जगहों पर एक बार ज़रूर पहुंचे।

0 1,133

शायद, आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा ज़रूर हुआ होगा कि स्वादिष्ट पाव भाजी खाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हो और मिला ही न हो। ऐसे में अगर आप भी पाव भाजी के शौक़ीन हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको उन चार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार पाव भाजी का स्वाद चखने के बाद बार-बार खाने के लिए जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

बॉबी टिक्की वाला

बॉबी टिक्की वाला

कहा जाता है कि जब दिल्ली में स्वादिष्ट पाव भाजी का स्वाद चखने का जिक्र होता है तो सबसे पहले बॉबी टिक्की वाला का नाम ज़रूर लिया जाता है। मसालेदार भाजी के साथ जब बटर में पाव को फ्राई करके चटनी के साथ थाली में परोसा जाता है तो सिर्फ देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा जाता है कि यहां लगभग चार से पांच तरीके से तैयार भाजी को थाली में परोसा जाता है। यहां एक प्लेट पाव भाजी लगभग 110 रुपये का मिलता है।

पत्ता- D 100, Vikas Marg, Laxmi Nagar, Block D, Laxmi Nagar, New Delhi, Delhi 110092 | Phone: 092117 88804

झक्कास बॉम्बे पाव भाजी

झक्कास बॉम्बे पाव भाजी

दिल्ली के जालपत नगर में मौजूद झक्कास बॉम्बे पाव भाजी को किसी परिचय की अधिक ज़रूरत नहीं है। यहां पनीर पाव भाजी का एक बार स्वाद चखने के बाद सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर जाना चाहेंगे। कहा जाता है कि यहां वीकेंड में पाव भाजी खाने के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में अगर आप लाजपत नगर में कुछ खरीदने के लिए जा रहे हैं तो फिर यहां लजीज पाव भाजी का स्वाद चखना न भूलें।

पत्ता-Veer Savarkar Marg, Block E, Lajpat Nagar II, Lajpat Nagar, New Delhi, Delhi 110024 | Phone: 09818181829

कुमार पाव भाजी

कुमार पाव भाजी

अगर दिल्ली में पाव भाजी की सबसे पुरानी जगहों का जिक्र होता है तो कुमार पाव भाजी का नाम ज़रूर लिया जाता है। कहा जाता है कि ये स्थान लगभग दस साल से भी अधिक समय से पाव भाजी खाने वालों के लिए थाली परोसता रहा है। यहां सबसे खास है पनीर पाव भाजी है जिसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।  पनीर पाव भाजी थाली लगभग 120 रुपये के आसपास मिलता है। पाव भाजी पैक कराकर भी आप घर ले जा सकते हैं।

पत्ता-F-3/10, near happy English school, Block E, Krishna Nagar, Delhi, 110051 | Phone:9871355958

चंदर का चाट पैलेस

चंदर का चाट पैलेस

कहा जाता है कि मॉडल टाउन में लजीज स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ़ उठाना है तो फिर चंदर का चाट पैलेस ज़रूर जाना चाहिए। यहां सिर्फ पाव भाजी ही नहीं बल्कि ममोज, चिल्ली पनीर, आली इडली, आलू पोहा स्नैक्स, ब्रेड रोल और साबूदाना वडा के साथ-साथ कई स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं। यहां आप परिवार के साथ पाव भाजी का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं। यहां का पनीर टिक्का भी बेहद फेमस है।

पत्ता-Shop No. D-2/4, 3rd Main Road Model Town, Phase 3, Delhi, 110009 |  Phone:9811091320

Leave A Reply

Your email address will not be published.