बीकानेरी चटपटा चना दाल पराठा
सामग्री-
- 500 ग्राम मैदा,
- नमक और लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार,
- 200 ग्राम तेल,
- आधा टी स्पून धनिया पावडर,
- 250 ग्राम चना दाल,
- आधा टी स्पून गरम मसाला।
विधि-
नमक और दो टेबल स्पून तेल मैदा में मिला लें।
पानी मिलाकर इसे गूंथ लें।
आटा थोड़ा मुलायम गूंथें।
चना दाल 6 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
इसे प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी के साथ उबाल लें।
एक सिटी लगा लें।
पानी निकालकर दाल को मिक्सी में पीस लें।
एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर उसे गर्म कर लें।
दाल के मिश्रण को इसमें डालकर तीन-चार मिनट तक पकाएं।
इसमें सारे मसाले भी डाल दें।
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मैदे की लोई में भरकर पापड़ की तरह पतला बेलें।
अब इसे सेंक लें।
पराठा मुलायम रहे इसके लिए इसे परोसने के एक घंटे पहले बनाएं।