बेकरी जैसा ब्लैक फारेस्ट केक कैसे बनाये?
अभी ऐसा समय आ गया है कि हम लोग छोटी-छोटी खुशियों पर केक लाते हैं और उस से कटकर सेलिब्रेट करते हैं | और इससे हमारी छोटी छोटी खुशियां जोड़कर बड़ी होती है |ऐसे में अगर हम इसे खरीदने के बजाय घर पर बनाकर सेलिब्रेट करें तो क्या होगा? इससे हमारी खुशिया और बढ़ जाएगी |अगर हम इसे घर पर बनाते हैं तो यह बाजार के ज्यादा टेस्टी बनेगा | और इसमें आप चीनी को भी अपने हिसाब से डाल सकते हैं क्योंकि आजकल के दिनों में बहुत लोगों को चीनी ज्यादा पसंद करते है | या फिर को आप केक को अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं |
सामग्री :-
- केक बनाने की विधि
- मैदा(Flour)-1 कप
- चीनी पाउडर(powder sugar)- 1/2 कप
- दही(curd)- 1/2 कप
- तेल(oil)-1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर(Baking powder)- 1 चम्मच
- कोको पाउडर(cocoa powder)- 2 चम्मच
- वनिला एस्सेंस(Vanilla Essence)-1 चम्मच
- बेकिंग सोडा(Barking soda)-1/2 चम्मच
- दूध(milk)-50 ग्राम
- क्रीम सजाने के लिए
- क्रीम(Cream): 150 ग्राम
- चीनी(Suger): 50 ग्राम
- वनीला एसेंसे(Vanilla essence): 1/2 चम्मच
केक बनाने का विधि :-
- सबसे पहले कंटेनर में थोड़ा सा बटर लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर ले और फिर उसमें थोड़ा सा मैदा डालकर चारों तरह फैला दें ताकि वह तेल को पकड़ ले |
- अब एक बड़ा कटोरा में बटर, चीनी पाउडर और दही को डाल दें और उसे 5 मिनट तक मिलाएं |
- अब एक छननी में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर को डाल दे और उसे कटोरे में छान ले | और उसे अच्छे से मिला लें |
- अब उसमें वनीला एसेंस और दूध डालकर उसे मिलाएं |
- फिर उसे कंटेनर में डाल दे और कंटेनर को हल्के हाथों से पटके ताकि उसके अंदर का गैस निकल जाये |
- अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें नमक डाल दे और उसके ऊपर स्टैंड रखकर उसे ढक दें और उसे 5 मिनट तक तेज आंच पर गर्म होने दे |
- फिर उसके अंदर कंटेनर को रख दें और कढ़ाई को अच्छे से ढक दें और मध्यम आंच पर केक को 25 से 30 मिनट तक पकाएं |
- 30 मिनट बाद केक के अंदर टूथ पिक या कोई कांटे वाली चीज अंदर डालकर देखें अगर वह साफ निकली इसका मतलब हमारी केक पक गई है | गैस को बंद कर दे और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें |
- अब केक को चाकू की मदद से कंटेनर से निकाल ले |
- केक को डिजाइन करने के लिए हम चॉकलेट को बारिक कर लेंगे |
- अब किसी दूसरे कटोरे में क्रीम को डाल दे और उसमें चीनी डालकर उसे इलेक्ट्रिक मीटर से 8 से 10 मिनट तक बीट करें | और हमारी क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी |
- अब केक को चाकू से 2 भाग में काट दे |
- फिर कटोरे में थोड़ा सा चीनी और पानी डालकर उसका सिरफ तैयार कर ले |
- फिर चीनी पानी को दोनों लेयर पर लगा दे |
- उसके बाद केक पे थोड़ा सा क्रीम लगा कर दूसरा केक को भी डाल दे |
- अब केक के चारो तरफ अच्छे से क्रीम लगा दे और उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे |
- फिर उसे डिजाइन करने के लिए बाहर निकाले और केक के बीच में बारीक़ चॉकलेट को डाल दें |
- फिर केक को अपने पसंद से डिजाइन कर दे |
- मैं यहाँ पे केक को चेरी(Cherries) से सजा रही हु |
- और हमारी केक पार्टी के लिए तैयार है |