ब्रेड से बनी ऐसी चटपटी चाट जिसे आप खाये बिना रह नहीं पाएंगे
ब्रेड दही चाट एक ऐसी रेसिपी है। जिसको बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे।
- Advertisement -
ब्रेड दही चाट एक ऐसी रेसिपी है। जिसको बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि के बारे में आपको बता रहें हैं। आइये सबसे पहले जानते हैं इसको बनाने की सामग्री के बारे में।
ब्रेड दही चाट बनाने की आवश्यक सामग्री –
- एक कटोरी बारीक सेव
- चाट मसाला
- आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
- एक कटोरी फेंटा हुआ दही
- मैश किए हुए दो उबले आलू
- ब्रेड फ्राई करने के लिए तेल
- 6 ब्रेड स्लाइसेज
- एक बारीक कटा प्याज
- एक बारीक कटा टमाटर
- आवश्यकतानुसार हरी व मीठी चटनी
- स्वादानुसार नमक
- लाल मिर्च पाउडर
ब्रेड दही चाट बनाने की विधि –
सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइसेज को 2 टुकड़ो में काट लें।
- Advertisement -
इसके बाद आप ब्रेड के टुकड़ों को गर्म तेल में तल लीजिये।
अब आप टेल हुए ब्रेड के टुकड़ो को निकाल लें तथा उन पर प्याज, टमाटर और आलू को रख दें।
इसके बाद आप इन टुकड़ों पर नमक, दही, चटनी और सभी मसालों को डाल दें।
इसके बाद आप ब्रेड के टुकड़ों को महीन सेव तथा धनिये के साथ गार्निश करें तथा सभी को सर्व करें।
इस प्रकार से आपकी ब्रेड दही चाट रेसिपी तैयार होती है।
- Advertisement -