सब हो जाएंगे इम्प्रेस जब इस तरह से झटपट बनाएंगी चिली चीज़ मैगी
अधिकतर घरों में मैगी बनाना बहुत ही पसंद किया जाता है और यकीनन बच्चों के लिए तो ये बहुत ही अच्छी डिश होती है। पर सवाल ये उठता है कि क्या मैगी को हमेशा एक ही तरह से बनाने से आप बोर नहीं हो जाते? साधारण वेजिटेबल मैगी खाते-खाते अगर आपको उसमें चीज़ी ट्विस्ट मिले तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, मैगी के कई वेरिएशन्स आसानी से बनाए जा सकते हैं और अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आप मैगी को किसी अलग तरह से खाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं चिली चीज़ मैगी की रेसिपी।
सामग्री
- 2 छोटा चम्मच तेल
- 2 हरी मिर्च
- 3 लहसुन की कलियां
- 1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1/2 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 गाजर बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
- 2 चम्मच मटर
- 1.5 कप पानी
- 2 स्लाइस चीज़
- 1 पैकेट मैगी नूडल्स
- मसाला (ऑप्शनल)
- चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो (ऑप्शनल)
विधि
- Step 1
- सबसे पहले कढ़ाई में मिर्च और लहसुन को फ्राई करें।
- Step 2
- इसके बाद सभी सब्जियां डालकर सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- Step 3
- अब इसमें पानी डालें और इसी स्टेज पर थोड़ा सा नमक और मिर्च डालें।
- Step 4
- अब चीज़ डालकर पानी में उबलने दें। यहीं आपको टेस्ट मेकर भी डालना है।
- Step 5
- एक उबाल आने पर इसमें नूडल्स डालकर पका लें।
- Step 6
- इसके बाद आपकी मैगी तैयार है आप इसे चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो के साथ सर्व करें।
- Step 7
- अगर आप उनमें से हैं जिन्हें मैगी के साथ धनिया अच्छा लगता है तो आप उसे गार्निश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।