भुट्टे के कबाब घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
घर के कबाब का स्वाद ही अलग होता है। भुट्टा इतना फायदेमंद है कि कई लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं। पिज्जा में भी भुट्टे का इस्तेमाल किया जाता है। भुट्टे का स्वाद शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पसंद ना आए। भुट्टा आप नमकीन खाएं या मीठा ये हर तरह से लोगों को पसंद है। ऐसे में जब भुट्टे को लेकर लोग तरह-तरह के पकवान बना ही रहे हैं तो भला आप क्यों पीछे रहें। हमने सोचा कि आपको भुट्टे के कबाब बनाना सीखाते हैं।
भुट्टे के कबाब बनाने की सामग्री
- भुट्टे- 2
- आलू- 2 (उबले हुए)
- ब्रेड- 4
- प्याज- 1 (बारीक कटे हुए)
- पुदीना पत्ते- थोड़े से बारीक कटे हुए
- मक्खन- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्ची- 2 बारीक कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
भुट्टे के कबाब बनाने की विधि
- भुट्टे के कबाब बनाने के लिए आप सबसे पहले दरदरे पीसे हुए भुट्टे को एक बाउल में डालें।
- अब आप इसमें उबले हुए आलू को छीलकर बारीक हाथ से पीसकर डाल दें।
- ब्रेड को भी बारीक बारीक हाथ से तोड़कर आप इस मिश्रण में डालें।
- अब इसमें आप बारीक कटा प्याज, हरी मिर्ची, पुदीना पत्ते डालें।
- इस सामग्री के बाद अब आप इसमें नमक और ऊपर सामग्री में लिखे सारे मसाले डालें और सबको हाथ से अच्छी तरह से मिला लें।
- मिश्रण बनाने के लिए आपको अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है ये आराम से मिक्स हो जाएगा।
- ओवन को 180डिग्री पर preheat कर लें।
- कबाब सीख पर लगाकर बनाए जाते हैं। कबाब के मिश्रण को आप सीख पर अच्छी तरह से लगा लें।
- अब आप मिश्रण लगाने के बाद ब्रश से इस पर मक्खन लगाएं।
- अब आप इसे preheat ओवन में 15-20 मिनट के लिए रख दें। ये जब गोल्डन रंग में bake होने लगे तो आप इसे पलट दें।
- कबाब को आप वैसे हर 5-6 मिनट बाद पलटती रहें इससे हर तरफ से कबाब अच्छी तरह से bake हो जाएंगे और क्रिस्पी भी बनेंगें।
- भुट्टे के कबाब तैयार हैं आप इसे गर्मागर्म खाएं और अपने मेहमानों को भी खिलाएं