बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं पिज्जा पराठा, जानें इसकी आसान रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 400 ग्राम
- तेल- अदाजानुसार
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- खमीर- 2 बड़ा चम्मच
- भरावन की सामग्री
- बंद गोभी- 2 कप
- शिमला मिर्च- 2
- बेबी कॉर्न- 3
- मोजरेला चीज- 100 ग्राम
- अदरक- 1 टुकड़ा
- हरी मिर्च- 2
- काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच
- तेल- 4 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- Step 1
- पिज्जा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बंद गोभी, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और हरी धनिया को बारीक-बारीक काट लें। हरी मिर्च के बीज निकालकर उसे भी बारीक कट लें।
- Step 2
- अदरक को पिस लें। काली मिर्च को भी पीस लें। मोजरेला चीज को कद्दूकस कर लें।
- Step 3
- अब मैदे में चीनी, नमक, तेल और खमीर मिलाकर गुनगुने पानी से तब तक गूंथें जब तक आटा चिकना न हो जाए। उसके बाद आटे पर ऊपर से तेल लगाकर उसे गीले कपड़े से ढंककर कम से कम दो घंटे के लिए रख दें।
- Step 4
- अब एक बर्तन में शिमला मिर्च, बंद गोभी, बेबी कॉर्न, मोजेरेला चीज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च और नमक को दबाते हुए एक साथ मिक्स कर लें। पराठे के लिए भरावन तैयार है।
- Step 5
- उसके बाद गूंथे हुए आटे की एक लोई बना कर उसे पतला बेल लें। बेली हुई लोई के ऊपर भरावरन सामग्री रखें और लोई को ऊपर उठाकर भरावन को बंद कर दें और लोई को फिर से गोल करके उसे पराठे के आकार में बेल लें। बेले हुए पराठों को 10 मिनट के लिए रख दें।
- Step 6
- अब गैस पर एक तवा चढ़ाए और इसे गर्म होने दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उसपर थोड़ा सा तेल डालें और साथ में पराठा डालकर उसे सेंक लें। पराठे की एक सतह सिकने के बाद दूसरी सतह पर तेल लगा लें और उसे भी पलट कर कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेंक लें।
- Step 7
- तैयार है टेस्टी पिज्जा पराठा। इसे टोमैटो सॉस या पिज्जा सॉस या अपनी किसी भी मनचाही चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।