फ्राइड कटहल बनाने की सबसे आसान विधि जानें
मौसम बदल रहा है और मौसम के साथ-साथ बाजार में नई-नई सब्जियां भी देखने को मिल रही हैं। इस मौसम में सबसे अधिक बाजार में कटहल की सब्जी आती है। कटहल का स्वाद और दिखावट तो हर सब्जी से अलग होती ही है साथ ही इसे काटने, स्टोर करने और बनाने का तरीका भी अलग होता है।
सामग्री
- 250 ग्राम कटहल
- चुटकीभर हींग
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़े साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच अमचुर
- 1 छोटा चम्मच सब्जी मसाला (वैकल्पिक)
- हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
विधि
- Step 1
- सबसे पहले कटहल के टुकड़ों को अच्छे पानी से 2 बार साफ करें।
- Step 2
- अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल डालें।
- Step 3
- तेल के गरम होने पर कटहल को हल्का फ्राइ कर लें।
- Step 4
- अब आपको कढ़ाई में बचे हुए तेल में हींग और जीरा डालना है।
- Step 5
- हींग और जीरा डालने के बाद कढ़ाई मे बारीक कटी प्याज डालें और फ्राइ करें।
- Step 6
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद कढ़ाई में सारे मसाले डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- Step 7
- फिर आप कढ़ाई में फ्राइकिए हुए कटहल के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से उसे करछी से चलाएं ताकि मसाला उसमें अच्छी तरह से चिपक जाए।
- Step 8
- अब कढ़ाई को एक प्लेट से ढांक दें और 10 मिनट तक कटहल को पकाएं। बीच-बीच में देखते रहें कि कटहल जल तो नहीं रहा है।Step 9
- जब कटहल पक जाए तो उसे धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरम-गरम फ्राइड कटहल को रोटी के साथ परोसें।