सबसे आसान तरीका खस्ता और क्रिस्पी गुड़ और मूंगफली की गजक बनाने का
- Advertisement -
गजक खाने का तो असली स्वाद गुड़ और मूंगफली से बनी करारी – करारी गजक का है। जो घर पर सिर्फ गुड़ और मूंगफली के मिश्रण से आसानी से बन जाती है और स्वाद में इतनी टेस्टी होती है आप इसे ठंड में बार बार बनायेगे।
गुड़ और मूंगफली की गजक की सामग्री
- गुड़ – 500 ग्राम
- घी – 6 बड़े चम्मच
- मूंगफली – 4 कप
- सौंफ – 6 बड़े चम्मच
- नमक – 2 बड़े चम्मच
तैयारी का समय :10 मिनट
खाना बनाने का समय : 15 मिनट
कुल समय : 25 मिनट
विधि
स्टेप 1 गुड़ को मध्यम आंच पर पिघलये।
एक छोटी सी नॉन स्टिक कढ़ाई ले उसे मध्यम आंच पर रख दे अब उसमे घी डालकर गर्म करे। घी के अच्छे से गर्म होते ही उसमे गुड़ डाल दे और गुड़ को पिघलये । चमचे से चलते रहे और हल्का ब्राउन होने तक जब हल्का सा ब्रॉयन हो जाये तो उसमे सौंफ पाउडर और नमक डाल दे। गुड़ जब चिपचिपा हो जाये तो उसमे पानी डाल दे फिर दोबार चम्मचे से चलए और कम से कम 4 मिनट तक पकाये।(नोट : गुड़ को ज्यादा धीरे तक न पकाये वरना गजक सख्त हो जाएगी ) |ये चेक करने के लिए की चाशनी अच्छे से बनी है या नहीं चाशनी की 2 से 3 बूंद छोटी से पानी की कटोरी में डालो अगर गुड़ जैम जाता है तो चाशनी बन गई है।
स्टेप 2 मूंगफली को घी में भुने।
अब एक दूसरे बर्तन में थोड़ा सा घी डालकर माध्यम आंच पर गर्म करके मूंगफली को छिलके सहित भून ले। मूंगफली को लगातार चलते रहे और ब्राउन सीकते ही गैस को बंद कर दे। ठंडी होने के बाद मूंगफली का छिलका उतर ले और बीच में से तोड़ दे, अब सीकी हुईं मूंगफली को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिये और चमचे से मिक्स कर ले।
स्टेप 3 गजक बनाये।
एक समतल चकला या प्लेट ले उसमे चारो कोने में अच्छे से घी लगाए और चमचे से गुड़ की चाशनी और मूंगफली के पेस्ट को डाल दे फिर उसके ऊपर बटेर पेपर रखे और बेलन से रोटी की तरह बेल ले। घ्यान रहे की गजक बनाते समय पेस्ट ठण्ड न हो इससे बेल ने में मुश्किल होगी। धीरे धीरे बटेर पेपर को गजक से अलग करे और चाकू से किसी भी शेप में काट ले। गुड़ और मूंगफली की गजक तैयार है। ठंडी होने के बाद परोसे।
- Advertisement -
पोषण संबंधित जानकारी
- कैलोरी: 91kcal
- कार्बोहाइड्रेट: 10 ग्राम
- प्रोटीन: 2जी
- फैट: 4जी
- सोडियम: 2mg
- पोटेशियम: 67mg
- चीनी: 9g
- कैल्शियम: 13mg
- आयरन: 0.5mg
गजक खाने के स्वस्थे लाभ
आयरन की कमी को पूरा करता है।
क्या आप जानते है एनीमिया के पेशेंट को गुड़ की गजक खाना चाहिए क्योकि गुड़ और मूंगफली में बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है।
ठण्ड कम लगाती है।
गुड़ में मेटाबॉलिज़्म अधिक मात्रा में उपस्थित होता है जिसके कारण सर्दियों के समय में ठण्ड नहीं लगती है शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
स्वस्थ्य को स्वस्थ रखता है।
गुड़ में उपस्थित मिनरल और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखता है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है और रोग प्रतिरोधक शमता बढ़ती है।
परोसने के प्रकार :
इसे आप कभी भी परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव :
- सफ़ेद तिल डाल सकते है।
गजक के रंग के हिसाब से आप गुड़ ले सकते है।
हलकी सी और मिठास के लिए चीनी या बुरा डाल सकते है।
- Advertisement -