गोभी गाजर का अचार बनाने का सही तरीका,चलेगा सालों साल
गाज़र गोभी का आचार आप आसानी से बना सकते है। यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है । जब बहुत ठंड होती है, और चौके में जाने का मन नही करता, उस समय ये आचार बहुत काम आता है। आप इसे पूरी, के साथ दे सकते है, सब्जी की ज़रूरत नही है। इसमें गाजर, गोभी, मूली, शलजम सबकुछ है जो जाड़ों में बहुत फ़ायदा करता है। आप इसे पूरे साल फ्रिज में रख सकते है। यह पूरी या अन्य किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। गाज़र गोभी का आचार पाचन में मदद करता है और इतना रंग बिरंगा होता है की आप को देखते ही खाने का मन करेगा।
गाज़र गोभी का अचार बनाने के लिए सामान-
- 1 फूल गोभी।
- 2 मूली।
- 6 गाजर।
- 2 शलजम।
- 1 बड़ा चम्मच नमक।
- 75 ग्राम पिसी राई।
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 300 मिली लीटर सरसों का तेल।
गाज़र गोभी का अचार बनाने की विधि –
- सब्जिया सुंदरता से बड़ी बड़ी काटे।
- 5 लीटर का भगोना ले, उसमे पानी ले, उबलने को रखे।
- Note:- पानी उतना लें जिसमें, कटी हुई सब्जी आ जाए।
- जब पानी उबलने लगे, तब सारी सब्जियां उसमें डाले और 5 मिनिट को ढक दे।
- अब ढक्कन खोले और देखे, अगर सब्जियां थोड़ी मुलायम हो गयी हो तो बाहर निकाले।
- सब्जिया एक सूती कपड़े पर या तौलिए पर रखे और सूखने दे।
- सब्जियो को 5-6 घंटे तक सूखने दे और बीच बीच में पलटते रहे जिससे वो हर तरफ से सुख जाए।
Step 2:-
- अब एक गहरा बर्तन ले और सारी सब्जियां उसमे रखे।
- अब उसमे राई पीसी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व नमक डाले साथ में सरसों के तेल डाले।
- इसे अच्छे से मिलाए, जिससे अच्छे से मसाला मिल जाए।
- एयर टाइट डब्बे में न रखें, थाली से ढके।
- अगर धूप है, तो धूप दिखा दीजिए वरना अंदर रखे।
- 2-3 बार दिन में आचार चलाए।
- 10-12 दीनो में आपका आचार तैयार हो जाएगा।
- आप इसे खाने के साथ या मठरी के साथ खा सकते है।