इमली मीठी चटनी
- Advertisement -
सामग्री
- 1 कप इमली का गूदा
- 1 कटोरी शक्कर व 1 कटोरी गुड
- 2 चम्मच जीरा भुना पिसा
- 1/2 चम्मच धनिया पावडर
- 1/4 लाल मिर्च पावडर
- काला नमक स्वादानुसार
- 1चम्मच सौफ
- हल्दी 1 चुटकी
- 1/4 चम्मच सौफ भुनी पिसी
- Advertisement -
विधी
- कढाई में 2 कटोरी पानी उबलने रखें, फिर उसमें 6,7 इमली को उबाल कर,इमली मसल कर गूदा निकाल लें।अौर मोटी छन्नी से गूदा छान लें।
- इमली के गूदा वाले पानी को उबलने रखें , उबलने लगे तब शक्कर, गुड , धना, मिरच, हल्दी, भुना जीरा पिसा व भुनी सौफ पिसी काला नमक स्वादानुसार डाल कर धीमी अाँच पर शक्कर गुड घुलने तक व चटनी गाढ़ी होने तक उबालें।
- चटनी को गाढा पतला व खट्टा मीठा अपने हिसाब से कर लें। अापको जैसा पसंद हो।
- मीठी चटनी को दही बडा, चाट, फुल्की, समोसा, अालु बंडा, ढोकला, भजिया, मगौंडे के साथ परोसें।
- Advertisement -