भारतीय व्यंजनों की आसान रेसिपी

ताजे, रसीले आम से बनाएं मैंगो आइसक्रीम, गर्मी में मिलेगी राहत

0 241

आम फलों का राजा होता है. गर्मियों के मौसम में सबसे ख़ास आम (Mango) ही है. बहुत से लोग साल भर इस फल को चखने के लिए इंतजार करते हैं. आम से ढेर सारी स्वादिष्ट डिशेज जैसे- मैंगो पापड़, मैंगो शर्बत और मैंगो शेक भी बनाई जा सकती हैं. क्या आपने कभी घर पर ताजे, रसीले आमों से बनी मैंगो आइसक्रीम (Mango Ice Cream) ट्राई की है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी. इसे आप कभी भी खा सकते हैं. डिनर के बाद आप इसे डेजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

2 कप गाढ़ी क्रीम, 35% दुग्ध वसा/मिल्क फैट
½ कप पीसी हुई चीनी
¾ कप आम का गूदा
3 बूँद पीला फ़ूड कलर, वैकल्पिक/ऑप्शनल

बनाने के लिए अनुदेश-

एक बड़े कटोरे में 2 कप गाढ़ी क्रीम लें। आप अमूल क्रीम या व्हीपिंग क्रीम 35% मिल्क फैट के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
अब इसमें ½ पीसी हुई चीनी डालें और 2 मिनट तक या उभार आने तक फेंटें।
इसके बाद इसमें ¾ कप आम का गूदा डालें। मैंगो पल्प बनाने के लिए 2 आमों को बिना पानी मिलाये ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
अब इसे 2 मिनट या मिश्रण के क्रीमी होने तक इस दोबारा फेंटें(व्हिस्क करें)।
अगर आप चाहें तो इसमें गहरा पीला रंग लाने के लिए 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं।
अब रंग को इसमें अच्छे से मिलाएं।
अब इसे फ्रीजर-सेफ जार में निकाल लें।
अब इसका ढक्कन बंद करके इसे 8 घंटे या इसके अच्छे से जमने तक इसे फ्रिज में रख दें।
अब आइस क्रीम स्कूपर को गर्म पानी में डालकर इससे आइस क्रीम निकालें।
अंत में मैंगो आइस क्रीम को टूटी फ्रूटी से सजाकर परोसें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.