मसाला छाछ
- Advertisement -
- सादा दही – 1 कप
- ठंडा पानी – 2 कप
- हरी मिर्च – 1
- अदरक – 1/2 इंच
- हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच कटा
- जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
- काला नमक – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- चाट मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
- पुदीना – गार्निश के लिए
तैयारी का समय : 10 मिनट
खाना बनाने का समय : 10 मिनट
कुल समय : 20 मिनट
विधि : –
- Advertisement -
स्टेप 1 मिक्सी में सभी सामग्रियां डाल दे और आपस में मिलाने तक ब्लेंड कर ले।
मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी का जार लीजिये और जार में 1 कप गाढ़ी – गाढ़ी मीठी दही,
2 कप ठंडा पानी डाल दे। फिर दही के ऊपर डंठल रहित हरी मिर्च, मोटी कटी हुई अदरक, हरा धनिया की पत्तिया, जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और चाट मसाला पाउडर डाल दे और मिक्सी में सभी सामग्रियों को कुछ सेकंड तक अच्छी तरह आपस में मिलाने तक ब्लेंड कर लीजिये। दही के अच्छे से मिलते ही छाछ को जार में से निकालकर कांच के गिलास में डाल दे और छाछ के ऊपर बारीक़ कटे हुए पुदीने की पत्तियों से गार्निशिंग कर दे। मसाला छाछ बनाकर तैयार है।
पोषण संबंधित जानकारी : –
- कैलोरी: 85kcal
- कार्बोहाइड्रेट: 8g
- प्रोटीन: 4g
- वसा: 4g
- संतृप्त वसा: 3g
- कोलेस्ट्रॉल: 16mg
- सोडियम: 1016mg
- पोटेशियम: 207mg
- फाइबर: 1g
- चीनी: 7g
- विटामिन ए: 141IU
- विटामिन सी: 4mg
- कैल्शियम: 161mg
- आयरन: 1mg
परोसने के प्रकार : –
- छाछ को सुखी – सुखी आलू, भिंडी और बैंगन की सब्ज़ी के साथ परोस सकते है।
- दोपहर और रात के खाने में दाल – रोटी और चावल के साथ भी परोस सकते है।
- गर्मियों के समय में पानी की कमी से बचाने के लिए इसे कई बार बनाकर परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव : –
- मसाले का और अच्छा स्वाद देने के लिए छाछ के ऊपर हल्का सा भुना हुआ जीरा पाउडर डाल सकते है।
- आप नमक और अदरक को कद्दूकस करके भी डाल सकते है और दही को मथानी से फेट सकते है।
- अगर आप ने इसे बनाने के लिए खट्टी दही का चुनाव किया है तो खटास को कम करने के लिए हल्की सी चीनी डाल सकते है।
- Advertisement -