घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं वर्जिन मोजितो, तरोताजा हो जाएगा मन
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बस दिल करता है कुछ ऐसा पिए जिससे तरोताजा महसूस हो। इसके लिए सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वो है नींबू का पानी और पुदिना। कई बार आप जब बाहर कुछ खाने पीने जाते होंगे लेमन मोजिटो मॉकटेल या मिन्ट मोजिटो मॉकटेल ऑर्डर करते होंगे। आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इसे आप गर्मी में घर में आए मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं मिंट और लेमन मोजिटो बनाने का तरीका..
बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
सफेद चीनी (रिमिंग के लिए)
2 बड़े नीबू
½ गुच्छा पुदीना पत्ते
7 स्ट्रॉबेरी
1 कप सफेद चीनी
2 कप क्लब सोडा
8 कप बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका-
एक शैलो प्लेट में /4 से 1/2 इंच चीनी डालें।
अब नींबू को ग्लास के रिम पर लगा लें।
इसके बाद प्लेट में मौजूद चीनी को ग्लास के रिम पर लगाएं।
अब एक्सट्रा चीनी को ग्लास से हटा लें।
अब नींबू के रस को ग्लास में निचोड़ लें।
अब ग्लास में पुदीना के पत्ते, स्ट्रॉबेरी और चीनी डालें।
स्ट्रॉबेरी से रस और पुदीने की पत्तियों से तेल छोड़ने के लिए फलों को मडलर से क्रश कर लें।
इसके बाद ग्लास में क्लब सोडा डालें।
आईस क्यू्ब डालकर मोजिटो को ठंडा-ठंडा सर्व करें।