मटर पनीर कुलचा बनाने की विधि
सर्दियों में मटर बाज़ार में आसानी से मिल जाती है और पनीर भी बस थोड़ी सी मेहनत से स्वादिस्ट और स्वच्छ मटर पनीर कुलचा घर पर बना सकते है
मटर पनीर कुलचा के लिए सामग्री
- मटर = १ कप(उबली हुई)
- पनीर = १ कप
- लालमिर्च पाउडर =१/४ चम्मच
- जीरा = १/२ चम्मच
- दूध = १ कप
- बेकिंग पाउडर = १ चम्मच
- मैदा = ३ कप
- प्याज = १ बड़ी बारीक़ कटी हुई
- चाट मसाला = ११/२ चम्मच
- गरम मसाला= १/२ चम्म्च
- नमक स्वादानुसार
- हरी धनिया = १/४ कप बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च = ३ बारीक़ कटा हुआ
- ऑलिव आयल = ४-५ चम्मच
- मख्खन जरूरत के अनुरूप
मटर पनीर कुलचा बनाने की विधि
१. मैदे को एक बाउल में ले उसमे नमक, बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाये, फिर उसमे २ चम्मच तेल और दूध मिलाकर आटा गुथे और १/२ घंटे के लिए ढककर रख दे |
२. फिर उस १/२ घंटे में एक पैन में बचे हुए आयल को गरम करने को रखे, और जब तक तेल गर्म हो रहा मटर को हाथ से मसल ले |
३. अब उसमे जीरा डाले जब जीरा का रंग बदलने लगे तो उसमे प्याज डालकर हल्का भुने | फिर उसमे उबली मसली हुई मटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाये और अच्छे से एकसार होने तक भुने और गैस बंद कर दे |
४. तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाये |
५. फिर तैयार मटर सामग्री में पनीर के टुकडे, चाट मसाला , गरम मसाला और धनिया पत्ती अच्छे से मिलाये |
६. तैयार लोइयो के बीचो बीच भरावन रख कर कचोरी जैसा बंद करे तथा सारी लोइया तैयार करे |
७. फिर हाथ व उंगलियों की टिप्स में तेल लगाकर तैयार कुल्चो को सारे तरफ तेल लगा दे |
८. फिर एक नॉनस्टिक पैन को गैस मे गर्म करे | अब अंदर तक पकने तक पलट पलट कर पकाए |
९. फिर मख्खन लगाकर कुल्चो को / या मख्खन रहित ही सर्व करे |