Best Healthy and Vegetarian Recipes

बाजार जैसी नारियल की बर्फी घर पर कैसे बनाये

0 583

- Advertisement -

त्यौहार आने की वजह से घर में बहुत सारे नारियल रखे हुए है और आप सोच रहे है की कैसे नारियल का इस्तेमाल करे की ये रखे रखे ख़राब न हो तो चलिए बनाते है घर पर नारियल की बर्फी वो भी हलवाइयों वाले स्वाद में और बनाते है त्योहारों के मौसम और भी हेल्थी।

नारियल की बर्फी की सामग्री

  • नारियल का चूरा –  100 ग्राम
  • मावा -200 ग्राम
  • चीनी – एक कप
  • इलाइची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

तैयारी का समय : 15 मिनट

खाना बनाने का समय : 30  मिनट  

कुल समय : 45 मिनट

विधि 

स्टेप 1 नारियल का चुरा बना लीजिये।
सबसे पहले कद्दूकस लीजिए और उसमे ताज़ा नारियल को बारीक़ – बारीक़ कस कर चुरा बना लीजिये। बारीक़ चूरे को एक बाउल में डाल दीजिये और अलग से रख दीजिये। एक बड़ी सी कड़ाही लीजिये और उसे माध्यम आंच पे गैस पर रख दीजिये और कड़ाही में मावा डाल दीजिये। मावा को लगातार चमचे से चलते रहे और हलक हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये। भुने के बाद एक प्लेट में डाल दीजिये और ठण्ड होने दीजिये। यदि मावा कड़ाही के तले से चिपक रहा हो तो आंच को कम कर दीजिये और पोनी से खुरच दीजिये।
स्टेप 2 पेन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिये।
अब एक पेन लीजिये और पेन को कम आंच पे गैस पर रख दीजिये और पेन में चीनी और पानी डालकर गाढ़ी गाढ़ी चाशनी बनने तक पानी को कम आंच पे उबाल लीजिये। चाशनी बनाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और चाशनी के पेन में नारियल का चुरा, ठंडा मावा और इलायची पाउडर डालकर पोनी से अच्छी तरह सभी सामग्रियों को मिला दीजिये।
स्टेप 3 बर्फी बनाना शुरू कीजिये।
एक बड़ी सी प्लेट लीजिये और उसमे थोड सा घी उंगलियों से लगा दीजिये। घी लगाने के बाद नारियल का चुरा और चाशनी के मिश्रण को प्लेट में डाल दीजिये और प्लेट के चारो तरफ फैला दीजिये, ऊपर से भी बर्फी को समलत कर दीजिये और ठंडा होने के लिए रख दीजिये। ठंडा होने के बाद बर्फी सख्त हो जाएगी तब चाकू से चकोर आकर में काट दीजिये। नारियल की बर्फी तैयार है।

- Advertisement -

पोषण संबंधित जानकारी

  • कैलोरी – 83kcal 
  • कुल फैट – 2.4g
  •  संतृप्त वसा – 1.3g 
  • कोलेस्ट्रॉल – 7.4mg 
  • सोडियम – 15mg 
  • कुल कार्बोहाइड्रेट – 8.5g 
  •  आहार फाइबर – 0.1g
  •  चीनी – 7.8g
  • प्रोटीन – 1.1g 2%
  • कैल्शियम – 31mg 
  • आयरन – 0.1mg 
  • पोटेशियम 39mg

नारियल को खाने के स्वस्थे लाभ 

आयरन की कमी दूर करता है।
नारियल में अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हीमाेग्लाेबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है और आयरन की कमी दूर होती है। इसलिए बच्चा होने के बाद महिलाओ को नारियल की मिठाई दी जाती है ताकि आयरन की कमी दूर हो सके।
हृदय के लिए अच्छा है।
सूखे नारियल में अत्यधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जाे हमारे हृदय काे स्वस्थ रखने में मदद करता हैं और हमारे हृदय को खतरनाक बीमारियों से बचता है।
गठिया राेग में लाभकारी है।
कैल्शियम की कमी की वजह से महिलाएं को अधिकतर गठिया रोग की परेशान रहती हैं। नारियल में कम मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है परन्तु ये कैल्शियम हड्डियाें काे मजबूत बनाने में सहायक है और इसी में मौजूद अन्य पोषक तत्व भी हड्डियाें काे मजबूत बनाने में सहायक है। इसलिए गठिया रोग के मरीजों को अपनी डाइट नारियल को जरूर शामिल करना चाहिए।

परोसने के प्रकार :

  • किसी भी भोजन के साथ परोस सकते है।
  • त्योहारो के मौसम में जरूर परोसे।
  • जब मीठा खाने के मन करे तब परोस सकते है।

स्वाद में बदलाव :

  • बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल सकते है और अच्छे स्वाद के लिए।
  • मावा की जगह फुल क्रीम दूध डाल सकते है।
  • चीनी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है।

 

- Advertisement -

Now Read Recipes in English Also Click Here

Leave A Reply

Your email address will not be published.