झटपट बनाये ब्रेकफास्ट में पोहा इडली
सामग्री-
- 1 कप इडली रवा
- 1/4 कप पोहा
- 1/4 कप उरद दाल
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- थोड़ा सा
विधि –
- इडली रवा और पोहे को धो पानी में लगभग 2 घंटे के लिये भिगो दें।
- फिर उरद दाल को धो कर पानी में 2 घंटे के लिये भिगो दें।
- फिर इडली रवा और चावल एक साथ मिला कर ब्लेंडर में महीन पेस्ट बनने तक पीस लें।
- फिर उरद दाल को भी पानी से निकाल कर महीन पीसें।
- अब दोनों घोल को मिला कर उसमें हल्का सा नमक डालें।
- फिर इसे 6 से 8 घंटे तक ढंक कर रखें।
- अब इस इडली घोल को चम्मच भर कर इडली वाले सांचे में डालें।
- इडली के सांचे में पहले तेल लगा दें। फिर इडली को 10-12 मिनट तक पकाएं।
- अब इसी तरह से सारी इडलियां तैयार कर लें।
- फिर इसे गरमा गरम सर्व करें।