नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट रवा टोस्ट 5 मिनट में
- Advertisement -
सुबह – सुबह जल्दी से बच्चो के स्कूल के लिए नाश्ता बनाने की परेशानी ख़तम तेल लगे हुए पराठो से भी जल्दी बनाइये स्वादिष्ट रवा टोस्ट। जिसे हेल्दी और बच्चो के पसंद का बनाने के लिए आप को बस ये छोटा सा तरीका फॉलो करना पड़ेगा और बस झटपट बनाकर तैयार है ब्रेड के नरम – नरम रवा टोस्ट।
रवा टोस्ट की सामग्री : –
- ब्रेड स्लाइस – 4
- रवा – 1/4 कप
- शिमला मिर्च – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी
- टमाटर – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
- प्याज – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
- हरी मिर्च – 1/2 बारीक कटी हुई
- दही – 2 बड़े चम्मच
- तेल – 1-2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादअनुसार
तैयारी का समय : 10मिनट
खाना बनाने का समय : 10 मिनट
कुल समय : 20 मिनट
विधि : –
स्टेप 1 बाउल में सूजी और सब्ज़िया डालकर गाढ़ा – गाढ़ा मिश्रण बना ले।
रवा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले बाउल लीजिये और बाउल में 1/4 कप सूजी डाल दे। फिर सूजी के ऊपर
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च डाल दे और चम्मच से सब्ज़ियों को आपसे में मिला दे। मिलाने के बाद बाउल में दही और स्वादानुसार नमक डाल दे और अच्छी तरह सभी सामग्रियों को मिला दे और गाढ़ा – गाढ़ा सूजी का पेस्ट बना ले। आप चाहे तो मिलाने के लिए 2 चम्मच पानी भी अलग से डाल सकते है।
स्टेप 2 ब्रेड के स्लाइस के ऊपर सूजी का पेस्ट फैलाकर लगा दे।
अब एक ब्रेड की स्लाइस ले और स्लाइस के ऊपरी सतह पर चाकू से सूजी का पेस्ट लेकर पतला – पतला और बराबर चौकोर आकर में फैलाकर लगा दे। ध्यान रहे की स्लाइस के ऊपर ज्यादा गाढ़ी सूजी का पेस्ट न लगाए इससे ब्रेड को सेकते समय सूजी अंदर से कच्ची रहा सकती है। इसी तरह सारे ब्रेड पर पेस्ट लगा ले।
स्टेप 3 गर्म तवे पर ब्रेड को दोनों साइड से करारा होने तक सेक ले।
एक तवा लीजिये और तवे पर 2 चम्मच तेल फैलाकर डाल दे और तेल को मध्यम आंच पे गर्म होने दे। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब तवे पर सूजी का पेस्ट लगी हुई ब्रेड की स्लाइस को उल्टा करके रख दे और आंच को कम कर दे। फिर कुछ सेकंड तक सूजी को कम आंच पे सुनहरा ब्राउन होने तक सिकने दे और कुछ सेकंड बाद जब सूजी सुनहरा ब्राउन होकर अच्छे से सिक जाये तब ब्रेड को पलट दे और ब्रेड की दूसरी साइड को भी करार और ब्राउन होने तक सेक ले। अच्छे से सिके हुए ब्रेडा को तवे पर से उठाकर प्लेट में रख दे। रवा टोस्ट बनकर तैयार है।
- Advertisement -
पोषण संबंधित जानकारी : –
- कैलोरी – 72kcal
- वसा – 3.1g
- प्रोटीन – 1.6g
- कार्ब्स – 8.9g
- फाइबर – 0.4g
सूजी खाने के स्वस्थे लाभ :-
- सूजी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।
- सूजी में मैग्नीशियम,ज़िंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
- सूजी आयरन जैसे शरीर के लिए आवयश्क पोष्क तत्व से भरपूर होती है जो खून की कमी को रोकने में मदद करता जिससे रक्त संचार को बेहतर रूप से कार्य करने में मदद मिलती है।
- गेहूं में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कम होती हुई ऊर्जा को बढ़ाने के लिए मददगार होते है। इसलिए सूजी का सेवन भी गेहू की तरह लाभकारी होता है क्योकी सूजी भी गेहूं से ही बनती है।
परोसने के प्रकार : –
- बारीक कटे हुए ताजा धनिये की पत्तियो से गार्निशिंग करके परोस सकते है।
- धनिये की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ भी इसे परोस सकते है।
- मीठी – मीठी टोमैटो केचप और तीखी ग्रीन चिली सॉस के साथ इसे परोस सकते है।
- सुबह के हल्के और हेल्दी नाश्ते के रूप में चाय के साथ कम तेल में बनाकर परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव : –
- पेस्ट में अजवाइन के दाने और निम्बू का रस भी डाल सकते है।
- स्वाद को और बढ़ाने के लिए सूजी के साथ – साथ बेसन भी डाल सकते है।
- तीखा बनाने के लिए लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च की मात्रा ज्यादा डाल सकते है।
- अगर आप को ब्रेड के ऊपर चीज पसंद है तो आप इसे कद्दूकस करके डाल सकते है।
- Advertisement -