साउथ इंडियन स्टाईल असली नारियल की चटनी बनाने की विधि
- Advertisement -
साउथ इंडियन खाना खाना तो सभी को पसंद है परन्तु साउथ इंडियन खाने का टेस्ट बिना नारियल के चटनी के फीका है, तो चलिए करते है अपने इसी फीके टेस्ट को पूरा और सीखते है की कैसे बनाये आसान तरीके से साउथ इंडियन नारियल के चटनी।
नारियल की चटनी की सामग्री
- कच्चा नारियल – आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया – आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2
- दही – 1/2 कप
- नमक – 1/2 छोटी चम्मच से कम
- तेल – 1 टेबल स्पून
- राई – 1/4 छोटी चम्मच
- चना दाल – आधा कप से थोड़ा कम
- पानी – आवयश्कतानुसार
तैयारी का समय : 5 मिनट
खाना बनाने का समय : 20 मिनट
कुल समय : 25 मिनट
विधि
स्टेप 1 नारियल को चाकू से काटकर पीस ले।
सबसे पहले एक साफ सुथरा सूखा नारियल लीजिये और उसे पानी से अच्छी तरह धो लीजिये। धो ने के बाद नारियल को चाकू से मोटे मोटे में टुकड़ो में काट लीजिये और मिक्सी में डाल दे। फिर मिक्सी में नारियल को दरदरा पीस लीजिये। जब नारियल दरदरा और बारीक़ पीस जाये तब उसे एक प्लेट में निकल लीजिये। उसके बाद मिक्सी में भुनी हुई चना दाल, अदरक और हरी मिर्च को डाल कर दोबार बारीक़ पीस लीजिये।
स्टेप 2 पतली सी चटनी बना ले।
मिक्सी में वापस नारियल का दरदरा पेस्ट डालिये और उसके ऊपर निम्बू का रस, दही,नमक और थोड़ा सा पानी डालकर सारी सामग्री की पतली सी चटनी बना ले। फिर चटनी को 2 से 3 बार और मिक्सी में अच्छे से ग्राइंड कर लीजिये ताकि खाते समय कुछ अटका अटका सा न लगये और चटनी बिलकुल ही नरम सी लगे। फिर पीसी हुई चटनी को एक कटोरे में निकल लीजिये।
स्टेप 3 पेन में तेल का तड़का लगाए।
अब एक छोटा सा पेन लीजिये और उसे माध्यम आंच पर गैस पर रख दीजिये और पेन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लीजिये। जब तेल के अच्छे से गर्म हो जाये तो पेन में राई डालिये और राई को भुने लीजिये फिर उसमे जीरा, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाल कर चमचे से अच्छी तरह सारे मसलो को मिक्स कर लीजिये और हल्का ब्राउन होने तक भून ले। जब मसाले भुने लगे और मसलो की खुशबू आने लगे तब गैस को बंद कर दे। तड़के को चटनी के कटोरे में डाल दीजिये। नारियल की चटनी तैयार है।
- Advertisement -
पोषण संबंधित जानकारी
- कैलोरी: 102kcal
- कार्बोहाइड्रेट: 9g
- प्रोटीन: 2जी
- वसा: 6 ग्राम
- सैचुरेटेड फैट: 4g
- सोडियम: 36mg
- पोटेशियम: 101mg
- फाइबर: 3जी
- चीनी: 2 ग्राम
- विटामिन ए: 110IU
- विटामिन सी: 22.9mg
- कैल्शियम: 24mg
- आयरन: 0.9 मिलीग्राम
नारियल को खाने के स्वस्थे लाभ
आयरन की कमी दूर करता है।
नारियल में अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हीमाेग्लाेबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है और आयरन की कमी दूर होती है। इसलिए बच्चा होने के बाद महिलाओ को नारियल की मिठाई दी जाती है ताकि आयरन की कमी दूर हो सके।
हृदय के लिए अच्छा है।
सूखे नारियल में अत्यधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जाे हमारे हृदय काे स्वस्थ रखने में मदद करता हैं और हमारे हृदय को खतरनाक बीमारियों से बचता है।
गठिया राेग में लाभकारी है।
कैल्शियम की कमी की वजह से महिलाएं को अधिकतर गठिया रोग की परेशान रहती हैं। नारियल में कम मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है परन्तु ये कैल्शियम हड्डियाें काे मजबूत बनाने में सहायक है और इसी में मौजूद अन्य पोषक तत्व भी हड्डियाें काे मजबूत बनाने में सहायक है। इसलिए गठिया रोग के मरीजों को अपनी डाइट नारियल को जरूर शामिल करना चाहिए।
परोसने के प्रकार :
उबले हुए चावल के साथ परोस सकते है।
मनपसंद डोसा और इडली के साथ परोस सकते है।
भरवा पराठो के साथ भी परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव :
तजा कटा हुआ धनिया डाल सकते है।
अगर आप को लहसन पसंद है तो डाल सकते है।
अदरक भी डाल सकते है।
- Advertisement -