स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है ‘चुकंदर का चीला’
सामग्री
- 1 कप बेसन
- ¾ कप ओट्स का आटा
- चुटकीभर हींग
- ½ छोटा चम्मच अज्वाइन
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- कटी धनिया पत्ती
- कटी प्याज
- 2 बीटरूट की प्यूरी
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज का पाउडर
- कटी हरी मिर्च
- पानी
विधि
- Step 1
- सबसे पहले तवा गरम करें। इसमें अच्छी तरह से घी लगाएं। घी की जगह आप ऑलिव ऑयल भी लगा सकती हैं।
- Step 2
- इसके बाद एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्री को अच्छे मिलाएं और पानी की मदद से चिले के लिए उपयुक्त बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गलठियां न पड़ें।
- Step 3
- जब बैटर तैयार हो जाए तो गरम तवे में गोल आकार में उसे फैलाएं। आपने यदि पहले से प्याज और धनिया पत्ती नहीं डाली है तो आप चीले को सेकते वक्त उपर से डाल सकते हैं।
- Step 4
- इसे अच्छी तरह से दोनों तरफ सेकें। चीले को धीमी आंच पर सेकेंगे तो यह ज्यादा अच्छा और क्रिस्पी होगा।
- Step 5
- जब चीला सिक जाए तो उसे 4 ट्रेंगल शेप में काट कर हरी चटनी के साथ परोसें। अगर आप चाहें तो उपर से थोड़ा अलसी का पाउडर भी डाल सकते हैं।