नाश्ते में बनाऐं झटपट रवा उत्तपम
- Advertisement -
अगर आप को साउथ इंडियन खाना खाने के शोक है तो आज आप को हमारी सूजी के उत्पम बनाने की रेसिपी जरूर पसंद आएगी। जिसे आप आसानी से सूजी या चावल के आटे और अपनी पसंदीदा सब्ज़ियों के मिश्रण से बना सकते है और सुबह के नाश्ते कम तेल से बना हैल्थी और टेस्टी ब्रेकफास्ट अपने पुरे परिवार को परोस सकते है और उनकी सेहत का और भी ख्याल रख सकते है।
सूजी का उत्तपम की सामग्री
- सूजी – 1 कप
- दही – 3/4 कप
- तेल – 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
- टमाटर – 1 बारीक कटी हुई
- बंद गोभी – ½ कप बारीक कटी हुई
- शिमला मिर्च – ½ बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 1बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
- नमक – स्वादानुसार
- राई – ¼ छोटी चम्मच
तैयारी का समय :3 मिनट
खाना बनाने का समय : 20 मिनट
कुल समय : 38 मिनट
विधि
- Advertisement -
स्टेप 1 सूजी और दही का घोल बनाये।
एक बड़ा सा बाउल लीजिये और उसमे बारीक़ सूजी और दही डाल लीजिये फिर चम्मच से अच्छी तरह दोनों मिश्रण को मिक्स कर ले। अब बाउल में धीरे धीरे पानी डाल ते जाये और घोल को थोड़ा सा पतला बना ले। ध्यान रहे की आप को घोल को ज्यादा पतला नहीं करना है। घोल को बिलकुल पकोड़े के पेस्ट की तरह बनना है। चम्मच से घोल को अच्छी तरह फेट लीजिये और उसमे नमक, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, और कदूकस की हुई अदरक डाल ले और 10 मिनट के लिए घोल को ढक कर रख दे जिससे सूजी फूल जाएगी और उत्तपम बहुत नरम बनाए गा। उसके बाद दूसरे बर्तन में कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और बंद गोभी डाल दीजिये।
स्टेप 2 तवे पर घोल का उत्तपम बनाये।
अब एक तवा लीजिए और उसे माध्यम आंच पर गैस पर रख दीजये। तवे पर थोड़ सा तेल डालकर चारो और फैला लीजिए। जब तेल हल्का सा गर्म हो जाये तो उसमे राई डाल और राई को चटकने तक भुने ले। फिर तवे पर 2 चमचे पेस्ट के डाले और चमचे से पेस्ट को गोल गोल घूमते हुए पतला सा उत्तपम बना ले फिर उत्तपम के चारो और चम्मच से तेल डाले। तेल डालने के बाद सारी सब्ज़ियों को उंगलियों से उत्तपम के ऊपर डाल दे। उत्तपम नीचे से हल्का हल्का ब्राउन होना लगा है अब धीरे धीरे पोनी से उत्तपम को उठाना शुरू करे और पलट दे। अगर उठाते समय उत्तपम चिपक रहा हो तो उस साइड थोड़ा सा तेल और डाल दे फिर पोनी से उठाये। उसके बाद दोबारा उत्तपम के चारो और तेल की कुछ बुँदे डाले जिससे सारी सब्ज़िया हलकी सी फ्राई हो जाये। उसके बाद पोनी से 2 से3 बार उत्तपम को ऊपर से दबा दे और दोबार पलट दे। अच्छी तरह से दोनों साइड से क्रिस्पी होने के बाद उत्तपम को प्लेट में डाल दे। सूजी का उत्तपम तैयार है।
पोषण संबंधित जानकारी
- कैलोरी – 262
- फैट – 4g
- संतृप्त वसा – 1g
- सोडियम – 397mg
- पोटेशियम – 129mg
- कार्बोहाइड्रेट – 49g
- फाइबर – 5g
- चीनी – 3जी
- प्रोटीन – 7g
- विटामिन ए – 304IU
- विटामिन बी1 – 1mg
- विटामिन बी2 – 1mg
- कैल्शियम – 35mg
- विटामिन बी9 – 188μg
- आयरन – 1mg
- मैग्नीशियम – 16mg
- फास्फोरस – 64mg
- जिंक – 1mg
परोसने के प्रकार :
- नारियल को चटनी या पुदीने की चटनी के साथ परोसे।
सांबर की सब्ज़ी के साथ परोस सकते है।
सुबह के नाश्ते में छाए के साथ परोसे।
स्वाद में बदलाव :
- घोल में गाजर और हरी बीन्स डाल सकते है।
उत्तपम को पिज़्ज़ा लुक देने के लिए उसमे कॉकस किया हुआ चीज़ सकते है।
चावल का आटा भी डाल सकते है।
- Advertisement -