घर पर बनाएं टेस्टी ‘एप्पल पाई’, जानें आसान रेसिपी
अंग्रेजी में एक कहावत है ‘एन एप्पल अ डे कीप्स अ डॉक्टर अवे..’। यानि रोजाना एक सेब खाएं और डॉक्टर को बाये-बाये बोलें। सेब जितना देखने में सुन्दर लगता है, उतना ही वह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सेब में विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई बिमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं।
सामग्री
- सेब-4
- मैदा-250 ग्राम
- 250 ग्राम मक्खन
- चीनी-4 चम्मच
- दूध-1 कप
- दालचीनी-1 चम्मच
- नमक-1/4 चम्मच
- बेकिंग पाउडर-1 चुटकी
- वनिला एसेंस- 2 चम्मच
- जायफल-1/2 चम्मच
- बादाम-2 चम्मच
- किशमिश-2 चम्मच
- टार्ट मोल्ड (पाई बनाने के लिए बर्तन)
विधि
- Step 1
- सबसे पहले सेब को छीलकर,उसे टुकड़ों में काट लीजिए।
- Step 2
- इसके बाद एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, और आधा मक्खन डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिए।
- Step 3
- अब टार्ट मोल्ड में इसे अच्छी तरह से फैला कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Step 4
- अब एक दूसरे बाउल में बचा हुआ मक्खन, चीनी, दालचीनी बादाम ,किशमिश और दूध डालकर अच्छे से मिला लें।
- Step 5
- अब इस घोल में सेब के टुकड़े और वनिला एसेंस को मिलाएं। अब इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में डालें और इसे अच्छे से फैला कर अच्छे से लेवल कर लें।
- Step 6
- अब ओवर को मध्यम आंच यानि लगभग 400 डिग्री पर प्री-हीट करें। इसके बाद टार्ट मोल्ड को 30 मिनट के लिए उसमें रख दें।Step 7
- 30 मिनट बाद इसे ओवन से निकाल कर कुछ देर ठंडा कर लें, ठंडा होने के बाद स्वादिष्ट एप्पल पाई सर्व करें।
- Step 8
- याद रहे टर्ट मोल्ड में हल्का मक्खन या तेल लगा लीजिएगा ताकि चिपके नहीं।