सिर्फ ब्रेड से बनाई जा सकती है टेस्टी रस मलाई, जानिए आसान रेसिपी, ब्रेड रसमलाई
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1.5 कप दूध
- 1/2 कप मलाई
- 1/2 कप मिल्क पाउडर
- 1/4 कप शक्कर
- 1/4 छोटे चम्मच इलाइची पाउडर
- 4 ब्रेड के स्लाइस
- 5 चॉप किए हुए काजू
- 5 चॉप किए हुए बादाम
- 2 चम्मच केसर दूध
विधि
- Step 1
- सबसे पहले हमें मावा पेस्ट बनाना होगा। इसके लिए 1/4 कप दूध और 2 चम्मच मलाई को एक पैन में गर्म करें। अब इसमें 1/2 कप मिल्क पाउडर मिलाएं।
- Step 2
- अगर इस मिक्सचर में कोई लम्प्स बन रहे हैं तो उन्हें हटा दें और इसकी कंसिस्टेंसी बहुत स्मूथ रखें। इसे वैसे ही गाढ़ा करें जैसे मावा होता है, लेकिन बिलकुल सुखाएं न क्योंकि इसकी कंसिस्टेंसी क्रीमी रखनी है।
- Step 3
- अब हमें रस मलाई के लिए रबड़ी बनानी होगी और उसके लिए बचा हुआ दूध और मलाई को एक कढ़ाई में अच्छे से गर्म करना है।
- Step 4
- जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें शक्कर डालें और उसके घुलने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें।
- Step 5
- इस मिक्सचर को हमें रबड़ी की कंसिस्टेंसी वाला रखना है।
- Step 6
- अब आखिर में हमें मलाई रोल बनाने हैं। इसके लिए ब्रेड के स्लाइस के किनारे काटकर उसमें अच्छे से मावा पेस्ट फैलाएं।
- Step 7
- आप बीच में सभी नट्स को डाल दें।
- Step 8
- इसे आधे हिस्से में काटें और रोल का आकार दें। जब सभी ब्रेड्स को रोल का आकार दे दिया जाए तो इसमें रबड़ी मिलाएं।
- Step 9
- इसके ऊपर केसर मिल्क मिलाएं। बस आपकी ब्रेड रस मलाई तैयार है। अगर आप इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, अगर नहीं तो आप इसे ऐसे भी खा सकती हैं। ये रेसिपी आपको कैसी लगी ये हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं।