मैक न चीज़ बनाये नए तरीके से, बच्चे भी शौक से मांग कर खाएंगे
मैकरोनी और चीज़ बच्चों और बड़ो द्वारा पसंद की जाने वाली एक पारिवारिक पसंदीदा रेसिपी है। यह बनाना बहुत आसान है, यह उन व्यंजनों में से एक है जो बहुत सारे अलग-अलग रूप ले सकते हैं। यह स्वाद में चिज़ी, क्रीमी और स्वादिष्ट है।
मैकरोनी और चीज़ रैसिपि की सामग्री:
मुख्य सामग्री:
- 100 ग्राम उबली हुई मैकरोनी (ज़्यादा नही )
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच पास्ता सिसनिंग
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 50 ग्राम मक्खन
- 1 चम्मच मैदा
- 250 मिली दूध (ठंडा)
- 50 ग्राम चीज़ (प्रोसेसड चीज़)
मैकरोनी और चीज़ रैसिपि बनाने की विधि:
- एक पैन गर्म करें। मक्खन डाले, इसे पिघलने दें अब मैदा डालकर उसे मध्यम आंच पर लगातार हिलाते रहें।
- अब उसमे दूध डालकर इसे लगातार मिलाए ताकि उसमे गांठ ना बने अब इसमे उबाल आने दे।
- इसमें सभी मसाले (काली मिर्च पाउडर, पास्ता सिसनिंग और लाल मिर्च पाउडर) डाले और इसे मिलाएं।
- अंत में उबली हुई मेकरोनी डालकर मिलाएं।
- अब इसमें चीज़ डाले, क्रीमी ओर चिज़ी स्वाद देने के लिए।
- आपका मेक और चीज़ रेसिपी तैयार है, इसे गर्मागर्म सर्व करें।