मीठा खाने का करे दिल, तो घर बैठे बनाएं स्वादिष्ट सेवई
सेवई की खीर एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है। जिसे सेवई कि खीर के नाम से भी जाना जाता है। पूरे भारत में यह रेसिपी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। सेवई की खीर बनाने में जितनी आसान होती है, उतना ही इसका स्वाद बेहतरीन और लाजवाब होता है। इसे बनाने में समय और समाग्री दोनों ही बहुत कम लगती है।
आवश्यक सामग्री-
सेवियां —– 2 पैकेट या 1 कप
देसी घी —– 3 चम्मच
दूध —– 3 कप
चीनी —– 1/2 कप या स्वादानुसार
काजू —– 5 से 6 बारीक़ कटे हुए
बादाम —– 7 से 8 बारीक़ कटे हुए
किशमिश —– 7 से 8
इलायची —– 2 से 3
बनाने के लिए अनुदेश-
मीठी सेवइयां ( Vermicelli Kheer ) बनाने के लिए कड़ाई में देसी घी डालकर गैस परकी मीडियम आंच पर गर्म होने ले लिए रखे |
– जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें सेवियां डाल दे और सेवियों को लगातार बड़े चम्मच से चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाएं |
जब सेवइयां अच्छे से पककर सुनहरी हो जाए तो इसमें दूध डाल दीजिए और चम्मच से चलाते हुए 9 से 10 मिनट मीडियम आंच पर पका लीजिए |
– 10 मिनट के बाद सवियाँ अच्छे से फूल जाएगी अब इसमें चीनी और काजू, बादाम, किशमिश और इलायची डालकर 3 से 4 मिनट और पका लीजिए |
– तय समय अनुसार गैस को बंद कर दीजिए और सवियाँ को बड़े कटोरे डाल कर |
– लीजिए बनकर तैयार बहुत ही स्वादिष्ट मीठी सवियाँ ( Meethi Seviyan Recipe in Hindi ) |
– अब सवियाँ को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के बाद 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद सेवियों को परोसिए क्योंकि ठंडी होने के बाद ये खाने में और भी स्वादिष्ट होती है |
– आप चाहे तो सवियाँ को गरमा गरम् भी परोस सकते है |
अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगे तो आप इसे भी पढ़ सकते है ये भी आप जरुर पसंद आएगी |