1 बार बनाये महीने भर खाये टमाटर की खट्टी मीठी चटनी
- Advertisement -
सिंपल टमाटर की चटनी अपने ने कई बार बनाई होगी और पराठो के साथ खाई होगी पर क्या आप ने कभी टमाटर से ही बनी एक नए तरीके की खट्टी – मीठी चटाकेदार स्वादिष्ट चटनी बनाई है। अगर नहीं तो आज ही इसे बनाने की रेसिपी जान ले और बड़ा दे अपने पराठे के साथ
खट्टी – मीठी चटनी खाने के स्वाद को।
टमाटर की चटनी की सामग्री
- टमाटर – 4 बड़े
- लहसुन की कलियां – 5
- अदरक – 1 इंच
- प्याज – 1
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटा चम्मच
- सफेद सिरका – 1 चम्मच
- चीनी – 250 ग्राम
तैयारी का समय : 10मिनट
खाना बनाने का समय : 15 मिनट
कुल समय : 25 मिनट
विधि
स्टेप 1 गर्म तेल में अदरक और लहसुन और मसाले डालकर भून ले।
मीठी – मीठी मसालेदार टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन लीजिये और पैन में तेल डालकर माध्यम आंच पे गर्म कर ले। जब तेल गर्म हो जाये तब बारीक़ कटा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दे और पेस्ट को लगातार पोनी से चलते हुए हलका ब्राउन होने तक भून ले। अदरक जब सीक कर भून जाये तब बारीक़ काट हुआ प्याज डाल दे और प्याज को भी चलते हुए हल्का – हल्का सुनहरा ब्राउन होने तक भून ले और भुनी हुई प्याज के ऊपर बारीक़ काट हुआ टमाटर डाल दे और टमाटर को अच्छी तरह मिश्रण में मिला दे और माध्यम आंच पे नरम होने दे। टमाटर जब हल्के हल्के सीक कर नरम हो जाये तब मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और सिरका डाल दे और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलते हुए 1 या 2 मिनट तक मिश्रण के गाढ़ा होने और मसालों की भुने की खुशबू आने तक पक ले।
स्टेप 2 चटनी में चीनी डाल दे और घुलने तक मिला ले।
अब चटनी में चीनी डाल दे और चीनी को पैन में लगातार चलते हुए चीनी को अच्छी तरह चटनी में घुलने और गाढ़ी तक मिला ले। चीनी घुलने और चटनी के गाढ़ा- गाढ़ा होने के बाद गैस को बंद कर दे और चटनी को ठंडा होने दे। टमाटर की मीठी और मसालेदार चटनी तैयार है।
- Advertisement -
पोषण संबंधित जानकारी
- कैलोरी: 706kcal
- कार्बोहाइड्रेट: 145g
- प्रोटीन: 3g
- वसा: 15g
- संतृप्त वसा: 1g
- सोडियम: 3531mg
- पोटेशियम: 766mg
- फाइबर: 5g
- चीनी: 133g
- विटामिन ए: 2495IU
- विटामिन सी: 40.7mg
- कैल्शियम: 51mg
- आयरन: 1.2mg
टमाटर खाने के स्वस्थे लाभ
- टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो चेहरे को जवान बनाये रखते है और समय से पहले चेहरे को बूढ़ा नहीं दिखने देते है और चेहरे को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचते है।
- टमाटर पोटेशियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कम करने में सहायक है। साथ ही टमाटर दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।
- टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे मौसमी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है और शरीर उर्जावान और स्वस्थ रहता है।
परोसने के प्रकार :
- किसी भी तरीदार सब्ज़ी के साथ परोस सकते है।
- चटनी को रोटी, आलू या प्याज के भरवा पराठे और सादे पराठे के साथ परोस सकते है।
- उबले चावल, मटर पुलाव, हरयाली पुलाव और नमकीन चावल के साथ परोस सकते है।
स्वाद में बदलाव :
- टमाटर की पतली – पतली प्यूरी डाल सकते है।
- चटनी में निम्बू का रस या अमचूर पाउडर डाल सकते है।
- तड़के में हींग और जीरा डाल सकते है।
- चीनी की जगह गुड़ डाल सकते है।
- तड़का घी में लगा सकते है इससे चटनी और भी स्वादिष्ट बनेगी।
- गर्म मसाले की मात्रा आप अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।
- Advertisement -