भारतीय व्यंजनों की आसान रेसिपी

क्या है लज़ानिया और कहां की डिश है, इस रेसिपी से घर में बनाएं वेजिटेबल लजानिया

0 136

आपने रेस्टोरेंट में कई बार लज़ानिया डिश का नाम सुना होगा. खासतौर पर ऐसे रेस्टोरेंट्स में कहां इटेलियन खाना मिलता हो. लज़ानिया बेहद टेस्टी होता है. इसमें कई लेयर्स चीज, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस और सब्जियों की लगाई जाती है. ऊपर से क्रीम डालते हैं और उसके बाद इसे बेक करते हैं. इसे कई तरह के फ्लेवर्स में बनाया जाता है. आप घर पर भी आसानी लज़ानिया बना सकते हैं. आज हम आपको वेजिटेबल लज़ानिया बनाना बता रहे हैं. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे तैयार कर सकते हैं.

सामग्री

 1 घंटा
 4-5 सर्विंग
  1. 1 कप मशरूम
  2. 1 कप ब्रॉकली
  3. 1/2 कप बेबीकॉर्न
  4. 1/2 कप ज़ुकिनी
  5. 6-7 फ्रेंच बीन्स
  6. 1/2 शिमला मिर्च
  7. 3-4 कली बारीक कटी हुई लहसुन
  8. 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  9. 2 चम्मच तेल
  10. स्वादनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, ओरेगानो, चिली फ्लेक्स
  11. 5-6 क्यूब्स चीज़
  12. पास्ता शीट्स के लिए;
  13. 1 कप मैदा
  14. स्वाद अनुसार नमक
  15. टोमेटो सॉस के लिए;
  16. 4-5 बड़े टमाटर
  17. 2-3 कली लहसुन बारीक कटी हुई
  18. 3-4 चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज
  19. 2 चम्मच तेल
  20. स्वाद अनुसार नमक,ओरेगानो, चिली फ्लेक्स
  21. 2 चम्मच टोमाटो केचप
  22. 2 चम्मच रेड चिली सॉस
  23. व्हाइट सॉस के लिए;
  24. 2 कप दूध
  25. 1-11/2 चम्मच मैदा
  26. 2 चम्मच बटर
  27. 2 क्यूब चीज़
  28. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी- (Vegetable Lasagna Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई मेंऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें बारीक कटे लहसुन को डालें और अच्छी तरह से भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च, ऑरिगेनो और बेज़िल डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गैस की आंच को धीमा कर दें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में बटर को डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें मैदा को डालकर हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर उबाल लें।
  • फिर आप लज़ानिया तैयार करने के लिए सारी सब्जियों को डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें 1 ½ कप टोमैटो सॉस और 2 कप व्हाइट सॉस डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप ओवन डिश में टोमैटो प्यूरी डालें।
  • फिर आप इसमें लज़ानिया की स्ट्रिप रखकर सब्जियों की एक लेयर लगाएं।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर कद्दूकस की गई चीज़ डाल दें।
  • फिर आप इसी तरह इसके ऊपर 5 लेयर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसकी सबसे ऊपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें।
  • फिर आप ओवन को 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर से चीज़ डालकर लगभग 25 से 30 मिनट बेक कर लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट, क्रीमी, चीजी और टेस्टी वेजिटेबल लज़ानिया बनकर तैयार हो चुका है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.